जगदलपुर: नगर के आवारा मवेशियों को पकड़कर भेजा जाएगा कांजी हाउस, महापौर ने किया कांजी हाउस का निरीक्षण
महापौर संजय पाण्डे ने बुधवार सुबह 11 बजे कांजी हाऊस का औचक निरिक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कांजी हॉउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए । संजय पाण्डे ने कहा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित तरीके से कांजी हाउस में रखा जाएगा। शीघ्र ही यह व्यवस्था शहर में लागू की जाएगी। उन्होंने कहा पशुओं को पकड़ने के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा।