जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने संभागीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु संभागीय अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें और नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति का मॉनिटरिंग करने सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें बेहतर सेवाएं देने प्रोत्साहित करें।