जगदलपुर: उड़ीसा में 20 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार उड़ीसा राज्य में घटित बलात्कार के 1700 मामलों को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है महिलाओं के साथ अत्याचारों में वृद्धि हुई है।