जगदलपुर: कर्मचारियों और अधिकारियों ने मोदी की गारंटी के तहत 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए किया जंगी प्रदर्शन
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज बुधवार को शाम 4:30 बजे पानी टंकी सिटी ग्राउंड के पास शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने विशाल रैली निकाली और मोदी की गारंटी पूरा करने की मांग करते हुए हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कर्मचारियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेन गेट के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया।