हुलासगंज: जिले में रोटी बैंक ने गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरित किया, अपील जारी
गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे जिले में कई वर्षों से गरीबों जरूरतमंदों के लिए काम कर रही रोटी बैंक संस्था के द्वारा जहानाबाद जिले के विभिन्न जगहों पर कंबल एवं भोजन का वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद जिले के कई जाने माने समाज सेवियों ने कहा कि जिले में कड़के की ठंड पड़नी प्रारंभ हो गई है और ऐसे में गरीबों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है।