गुना नगर: पीजी कॉलेज परिसर में गंदगी और सड़क पर ब्रेकर नहीं होने से NSUI का फूटा गुस्सा, प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना में छात्र संगठन एनएसयूआई में 6 अप्रैल दोपहर को शासकीय पीजी कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन दिया है। संगठन जिला अध्यक्ष ने कहा, शौचालय की कॉलेज में स्थिति खराब है साफ सफाई नही होती। कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर ब्रेकर ना होने से दुर्घटना की संभावना रहती है। छात्रों को सहायता केंद्र, मुख्य गेट से वाहन हटाए आदि मांगे रखी गई।