भिवानी: मुख्यमंत्री के 21 जून को प्रस्तावित भिवानी दौरे को लेकर लघु सचिवालय में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन
मुख्यमंत्री के 21 जून को जिला में आगमन को लेकर एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को सभी जरूरी प्रबंधों बारे जरूरी निर्देश दिए। एडीसी ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 जून को स्थानीय बीट्स इंटरनेशनल स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।