भिवानी: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लघु सचिवालय के DRDA सभागार में एडीसी की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन
एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बैठक में एडीसी ने कहा कि योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।