भिवानी: लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी नरेश नरवाल ने सुनी 54 समस्याएं
प्रदेश सरकार व डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में जिला में आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में त्वरित समाधान मिलने से जिला वासियों को समाधान की आस जग चुकी है। लोगों को समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान मिल रहा है। अब तक जिला में लोगों की लगभग 336 समस्याएं मिली हैं, इनमें 100 का समाधान हो चुका है, बाकी समस्याओं का भी अतिशीघ्र प्राथमिकता के साथ समाधान कर दिया