BAGHPAT DESK : खेकड़ा। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर खेकड़ा निवासी एक युवक की कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेकड़ा निवासी पंकज धामा पुत्र राजेंद्र धाम दिल्ली मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 5 से 6 युवकों ने पंकज पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
हमले के दौरान पंकज के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026