BAGHPAT DESK : बागपत में शनिवार को पति ने पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। उसने 2 वार गर्दन पर और एक सिर पर किया। पत्नी जमीन पर गिरकर तड़पने लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पति ने पुलिस को फोन कर कहा- साहब, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। मुझे आकर गिरफ्तार कर लीजिए।
दरअसल, पति-पत्नी 2 साल से अलग रह रहे थे। पत्नी 5 साल के बेटे के साथ बेंगलुरू में रह रही थी। जबकि, पति दिल्ली में रहता था। उनकी 6 साल की बेटी गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी। दोनों ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी।
शनिवार को पति-पत्नी बच्चों से मिलने घर आए थे। पत्नी ने बेटी को साथ ले जाने की बात कही। इस दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हो गया और पति ने गुस्से में आकर हत्या कर दी।
खैला गांव में राहुल (30) अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में मां शीला (50), पत्नी मनीषा (25), 5 साल का बेटा कविश और 6 साल की बेटी किट्टो हैं। 8 साल पहले हरिद्वार में राहुल की मुलाकात मनीषा से हुई थी। उस समय राहुल एक प्रा�
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026