BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में सरकारी जमीन पर बनी 70 साल पुरानी तकिया वाली मस्जिद को आज बुलडोजर से ढहा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर ये एक्शन हुआ है। दोपहर 12 बजे एक बुलडोजर लेकर बड़ौत एसडीएम भावना सिंह, बागपत की एसडीएम ज्योति शर्मा 2 इंस्पेक्टर और दो थानों के 100 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचीं। इसके बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। करीब ढाई घंटे में अवैध मस्जिद को ढहा दिया गया।
बताया जाता है कि बुलडोजर एक्शन के दौरान कुछ लोग डीएम के पास इस कार्रवाई को रुकवाने की मांग करने पहुंचे थे। लेकिन हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर डीएम ने कार्रवाई रुकवाने से इंकार कर दिया। ये मस्जिद राजपुर-खामपुर गांव में बनी हुई थी।
जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर राजपुर-खामपुर गांव है। यहां गांव के बीचोबीच 100 गज (900 स्क्वायर फीट) एरिया में करीब 70 साल पुरानी तकिया वाली मस्जिद बनी थी। मस्जिद में दो कमरे बने थे। जिसमें मदरसा भी चलता था। मदरसे में करीब 40 बच्चे पढ़ते थे।
गांव के रहने वाले ग
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026