हनुमान अंश के सुपरहिट गायक श्री साधु तिवारी पहुँचे वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया के आवास
विशाल गदा भेंट कर कलाकार का किया अभिनंदन
“हनुमान अंश” फ़िल्म के अति लोकप्रिय गीत “जब ज़िद पर अड़ गयीं पार्वती” के गायक श्री साधु तिवारी ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया के आवास “सेवापथ” पहुँच कर उनसे मुलाकात की । श्री पवैया ने उनका अंगवस्त्र व विशाल गदा भेंट कर अभिनंदन किया ।
श्री तिवारी मुंबई विमान से आकर सीधे श्री पवैया के ग्वालियर स्थित भगत सिंह नगर स्थित घर पहुँचे । बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही “हनुमान अंश” मूवी के सुपर हिट गीत “पार्वती .. पार्वती” के नवोदित गायक श्री साधु तिवारी ने गीत गाकर सभी से मिले प्यार के लिये आभार माना ।
पूर्व सांसद व वित्त आयोग अध्यक्ष श्री पवैया ने श्री साधु तिवारी के कंठ की सराहना करते हुए कहा कहा कि उन्होंने ग्वालियर में पंचमहल अंचल के बेटा होने के नाते चीनौर क्षेत्र का नाम भारत में रोशन किया है । हनुमान अंश की सफलता वास्तव में हनुमान जी व उनके परम भक्त बाबा नीम करौरी जी का चमत्कार ही है और प्रत्येक कलाकार को प्रभु राम की सेवा का अवसर उनके जीवन का परम सौभाग्य है । श्री पवैया ने कहा कि इस फिल्म से यह सिद्ध हो गया कि भारत का जन मानस क्या देखना चाहता है।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Jaibhan Singh Pawaiya
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026