गुना में सड़क को लेकर नागरिक ने कहा- “रोड नहीं तो वोट नहीं”, सिंधिया बोले- “यह भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना”
गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सड़क की खराब हालत को लेकर एक नागरिक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क नहीं बनने पर “वोट नहीं देने” की चेतावनी दी। नागरिक ने गुलाबगंज रोड की खराब स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री को आवेदन भी सौंपा।
इस पर सिंधिया ने नागरिक को जवाब देते हुए कहा कि “यह भाषा मेरे साथ कभी उपयोग मत करना।” उन्होंने कहा कि अपनी समस्या और मांग को निवेदन के रूप में रखें, सड़क का काम करवाना उनकी जिम्मेदारी है।
सिंधिया ने नागरिक से कहा कि “निवेदन करो, काम करना मेरी जिम्मेदारी है।” इस दौरान सड़क निर्माण को लेकर नागरिक और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है।
गुलाबगंज रोड की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी बताई जा रही है। अब सिंधिया के बयान के बाद यह मामला चर्चा में है।