जगदलपुर: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश, 14 अप्रैल से 'स्वस्थ बस्तर अभियान' होगा प्रारंभ
कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि 14 अप्रैल से जिले में “स्वस्थ बस्तर अभियान” चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत घर-घर स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित किया जाए।