गोवर्धन: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त और डीआईजी ने व्यवस्थाओं का ब्लूप्रिंट परखा
इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने शिरकत की। अधिकारियों ने मेले के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ के मद्देनजर समीक्षा की।बैठक में खास तौर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया।