लालगंज: सादीपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा में शुक्रवार सुबह तेज गर्जना और बारिश के दौरान ठेकमा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से सादीपुर क्षेत्र का 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया । संजोग बस उस समय विद्युत सप्लाई बंद थी जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रांसफार्मर जलने से आस पास के तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है ।