सहसवान: प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
प्राथमिक विद्यालय सिरसौल में निकली गयी स्कूल चलो अभियान' रैली, बीएसए के नेतृत्व में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जुड़ने के लिए अध्यापकों ने ली शपथ, बदायूं के विकास खंड दहगवां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरसोल में गुरुवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में किया।