दतिया नगर: दतिया: यातायात थाने में हंगामा, नाबालिग की बाइक पकड़े जाने पर पिता ने पुलिस से की बहस, वीडियो आया सामने
दतिया शहर में चल रहे हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार रात यातायात थाने में हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर को बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़ा गया। इसके बाद किशोर ने अपने पिता हेमंत शर्मा को मौके पर बुला लिया। बताया गया कि खुद को लोकायुक्त विभाग में पदस्थ बताने वाले पिता थाने पहुंचे।