सिरसागंज: कुंजपुरा रोड पर एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए अज्ञात बाइक सवार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में शनिवार रात एक युवक से मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है, घटना कुंजपुरा रोड स्थित जयवीर नगर गली नंबर 2 के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नदीम नामक युवक रात करीब 8 बजे पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।