फरसगांव: फरसगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा जायसवाल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
फरसगांव नगर के थानापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ता उषा जायसवाल का उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को फरसगांव नगर के मुक्तिधाम में दोपहर करीब 2 बजे के बाद किया जाएगा।