बहराइच: जिला जेल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित जिला जेल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार की हुई मौत मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे नीतीश जॉर्ज ने बताया कि उनके साले उत्कर्ष को अज्ञात वाहन ने 26 अक्टूबर को ठोकर मारी थी जिसमें उनकी मौत हुई थी।