बहराइच: चिचड़ी के पास बाइक सवार को टेम्पो ने मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसिया जमाल के रहने वाले बाइक सवार तीन युवक भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही चिचड़ी के पास पहुंचे तभी टेंपो ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है।