बहराइच: डीगिहा तिराहे के पास एक्सिस बैंक के कम्प्यूटर रूम में अज्ञात कारण से लगी आग, कड़ी मेहनत के बाद पाया गया काबू
जिले के दरगाह थाना के अंतर्गत डीगिहा तिराहे के पास स्थित एक्सिस बैंक के ऊपर कम्प्यूटर रुम में गुरुवार की बीती रात अचानक आग लग गई। निकलते हुए धुंए को देख आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक के कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस जांच में जुट गई है।