बहराइच: घसियारीपुरा में निजी क्लीनिक में तोड़फोड़ कर चिकित्सक और गार्ड पर हमला करने के मामले में एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शहर के घसियारीपुरा में स्थित निजी क्लीनिक पर मंगलवार एक हमलावर ने गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर फरार हो गया। इसके कुछ समय बाद फिर क्लीनिक आ धमके हमलावर ने चिकित्सक को भी जान से मारने की धमकी देते हुए घसीटा। तो महिला स्टाफ ने बचाया। हमलावर क्लीनिक में तोड़फोड़ कर फरार हो गया। कोतवाली देहात पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर 1 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।