टीकमगढ़: कांटी:शासकीय और पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, झूठे केस में फंसाने की धमकी! पीड़ित पहुंचा एसपी की शरण में
ग्राम कांटी खास निवासी गोलूराम यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने, धमकाने और झूठी शिकायतें दर्ज कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन और कब्जा दिलाने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा खेत जोतकर जमीन पर कब्जा कर लिया।