गुना नगर: कलेक्ट्रेट में खाद को लेकर हंगामा, ई-टोकन सिस्टम फेल होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का कांच का दरवाजा टूटा
गुना कलेक्ट्रेट में खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था में तकनीकी खराबी से नाराज किसानों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। सुरक्षाकर्मियों और किसानों के बीच झूमाझटकी में कलेक्ट्रेट का कांच और दरवाजा टूट गया। किसानों का आरोप है कि सर्वर डाउन होने से उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही और टोकन एक्सपायर हो रहे हैं। मौके पर प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी पहुंचे