कोल: गांव केशोपुर जोफरी रोड पर ठाकुर और जाटव समाज के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, रिवाल्वर छीनने का आरोप
Koil, Aligarh | May 7, 2025 दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव केशोपुर जोफरी रोड का बताया जा रहा है जहां पुराने जमीनी विवाद को लेकर जाटव पक्ष व ठाकुर पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई दोनों पक्षों के द्वारा थाने में पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।