बिजावर: आदिवासियों से मिलने नहीं दिया जा रहा, यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही: केन-बेतवा परियोजना स्थल पर गरजे जीतू पटवारी
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों से मिलने पहुंचे Jitu Patwari ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही, जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। पटवारी ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आरोप लगाया कि हजारों एकड़ जंगल काटे जा रहे हैं और आदिवासियों की आवाज दबाई जा रही है।