भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में फेक आईडी से दोस्ती कर नाबालिग से रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा: 17 साल की नाबालिग से रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी से दोस्ती कर जनवरी 2023 में कैफे बुलाया, अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता था।