कांके: महाशिवरात्रि को लेकर सिटी एसपी ने पहाड़ी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2026 पहाड़ी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का महाशिवरात्रि को लेकर सिटी एसपी पारस राणा ने जायजा लिया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एसपी सिटी पारस राणा के द्वारा हिल टीओपी में पुलिस पदाधिकारियों को महाशिवरात्रि के अवसर पर ड्यूटी के बारे में ब्रीफिंग किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।