बूंदी: जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान शुरू, प्रभावी कार्रवाई के लिये जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिएआज मंगलवार से अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान के दौरान अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने अभियान में शामिल विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डाबी एवं चम्बल नदी किनारे होने वाले अवैध खनन पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करें ।