सूरजगढ़: माणिकपुर थाना पुलिस ने मुस्तफापुर मिल्की गांव से इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
मानिकपुर थाना की पुलिस ने मुस्तफापुर मिल्की गांव से एक इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार पूर्वाह्न 11:15 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में मुस्तफापुर मिल्की गांव के रहने वाले स्वर्गीय चंद्र सहनी के पुत्र लक्ष्मण सहनी को गिरफ्तार किया गया है. वर्ष 2023 के एक मामले में उनके खिलाफ इश्तिहार वारंट जारी किया गया है.