बसंतराय: पीपरपाती गांव के ग्रामीण 2 साल से खराब 16 जल मीनार के कारण सुंदर नदी का पानी पीने को मजबूर
बसंतराय प्रखंड के बाघ कॉल पंचायत अंतर्गत की पीपरपाती गांव में पेय जल संकट गहराता जा रहा है। लगभग 31 घरों वाले इस गांव में पीएचडी विभाग गोड्डा द्वारा लगाया गया 16 जल मीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। जिससे ग्रामीण को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है मजबूरी में लोग सुंदर नदी का पानी पीने और घरेलू काम में उपयोग करने को मजबूर हैं