सतबरवा: सतबरवा में 12 अप्रैल को होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारी तेज, चतरा सांसद को निमंत्रण दिया गया
सतबरवा ट्रेनिंग कॉलेज स्थित आम बगीचा में 12 अप्रैल को विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायत के लोग जुटेंगे और हिंदुओं के उत्थान के साथ-साथ एकजुटता पर बल दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारी तेज है। निमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को कार्यक्रम संयोजक आशीष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ चतरा सांसद को निमंत्रण दिया।