ललितपुर: ग्राम दैलवारा में ट्रैक्टर में लकड़ी भरते समय सड़क से गुजर रहे बाइक सवार की रस्सी में फंसकर गिरने से हुई मौत
ग्राम दैलवारा में कुछ लोगों द्वारा सोमवार दोपहर के समय ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरी जा रही थी। जहां ट्राली में लकड़ी चढ़ाने के लिए वह रस्सी का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार रस्सी में फंस कर सड़क पर गिर गया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।