गुमला: मिली मिली मोड़ पर ऑटो पलटने से तीन घायल, चालक को आई गंभीर चोट
Gumla, Gumla | Jul 13, 2025 गुमला रायडीह मार्ग स्थित मिल मिली मोड में रविवार की शाम ऑटो के पलटने से ऑटो चालक गुमला के युवक उसका एक साथी व रायडीह की एक युवती घायल हो गए। रायडीह से प्राथमिक इलाज के बाद ऑटो चालक व उसके साथी को सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक गुमला से सवारी लेकर रायडीह जा रहा था सभी सवारी एक-एक कर उतर गए वही एक युवती को पहुंचा रहा था तभी यह घटना घटी।