गुमला: मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा गुमला द्वारा उर्मी अनाथ आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन
Gumla, Gumla | Jul 13, 2025 मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा गुमला द्वारा समाजसेवा के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय शांति सदन उर्मी अनाथ आश्रम में किया गया। जिसमें मानसिक रूप से विकलांग महिलाओं के बीच केला चप्पल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में शाखा अध्यक्ष आंचल अग्रवाल की अगुवाई में मंच के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।