सुपौल: मेहासिमर में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में विदेशी व नेपाली शराब बरामद
Supaul, Supaul | Aug 19, 2026 सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर वार्ड नंबर-11 में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी और नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।