सिरोही: संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध हालात में मौत, साधु-संतों ने हत्या बताया, काम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मिला शव
Sirohi, Sirohi | Oct 3, 2026 काना कोलर के पास जंगल में स्थित कबेश्वर महादेव मंदिर परिसर के आश्रम में रहने वाले संत त्रिवेणीगिरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे साधु-संतों ने इसे हत्या बताया है। उनका सड़ा-गला शव गुरुवार शाम आश्रम की छत पर पलंग पर मिला। पुलिस के मुताबिक, शव करीब तीन दिन पुराना है। संत को मंगलवार शाम तक देखा गया था, इसके बाद उनका कोई