कोरांव: सीएचसी कोरांव में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हुई, चिकित्सक ने धूप में काम करने से बचने की दी सलाह
कोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सोमवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कुल 330 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें से अधिकांश सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी नमी बढ़ जाती है तो कभी अत्यधिक गर्मी पड़ती है।