मोहनलालगंज: शराब के नशे में भाई ने बहन को पीटा, पत्नी पर भी धक्का देने का आरोप
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बहन की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजाखेड़ा निवासी रीतू ने तहरीर में आरोप लगाया कि 26 सितंबर की रात उसका भाई वीरेंद्र शराब के नशे में घर आया और दादी से अभद्रता करने लगा।