नदबई: श्री माहौर क्षेत्रीय स्वर्णकार समिति द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
नदबई में श्री माहौर क्षेत्रीय स्वर्णकार समिति द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नदबई विधायक जगत सिंह रहे।