इकौना: भगवानपुर बनकट के पास सड़क किनारे पलटे बालू लोडेड 2 ट्रक, चालक ने दी घटना की जानकारी
भगवानपुर बनकट के पास बालू लोडेड दो ट्रक पीछे से दूसरे वाहन के टक्कर से सड़क किनारे पलट गए।वहीं एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, जबकि एक व्यक्ति चोटिल हुआ है। बताया जा रहा की सुबह करीब 4:00 से 5:00 बजे के बीच यह हादसा हुआ जिसके चलते सभी लोग सुरक्षित बाल बाल बच गए।