इकौना: खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से गन्ना लोडेड ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, चालक-परिचालक सुरक्षित
खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास गन्ना लोडेड खड़े ट्रैक्टर ट्राले में संतरा लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी। वही ट्रैक्टर के परखच्चे दूर बिखर गए वहीं सड़क किनारे कुछ दुकानें भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुईं हैं।हालाकि गनीमत रही की सभी दुकानें बंद थी जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया जबकि ट्रक और ट्रैक्टर चालक और परिचालक सुरक्षित हैं।