इकौना: सरयू नहर पुलिया कटही बगही से चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, चोरी हुआ कुछ रुपया भी बरामद
सरयू नहर पुलिया कटही बगही से चोरी करने का एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से चोरी किये गये रूपये में से 1420 रूपये नगद व घटना मे प्रयुक्त एक अदद लोहे की सरिया बरामद किया गया। दरअसल बीते मंगलवार को आरोपी ने काउंटर तोड़कर चोरी की थी। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।