इकौना: खर्चवीरान पुलिया से साइबर अपराध और अवैध हथियारों से जुड़े 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कार, तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद
साइबर अपराध व अवैध हथियारों से जुड़े दो अभियुक्त सोनू चौहान व दिलावर को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि अभियुक्त दिलावर के विरुद्ध पूर्व में जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।