इकौना: वीरपुर चौराहे पर अमन प्राइवेट हॉस्पिटल को किया गया सील, कुछ दिन पहले इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई थी मौत
वीरपुर चौराहे पर स्थित अमन प्राइवेट अस्पताल में कुछ दिनों पूर्व जच्चा बच्चा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में पीड़ित ने लखनऊ तक शिकायत की थी। जबकि सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रथम दृष्टया अमन हॉस्पिटल को दोषी पाते हुए सील कर दिया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।