अशोकनगर जिला पंचायत सभागार में सोमवार को दोपहर 3 बजे तक सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्यों को गति प्रदान करने सहित जिले से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत एवं सघन चर्चा की गई।