भादरा के गांव गोगामेड़ी में अभिषेक शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव कर जनसभा की। नेताओं ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी हरीशंकर ने जांच तेज होने व एएसपी गीता चौधरी को जांच सौंपने की जानकारी दी। 5 मार्च को फिर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।